जिन्ना की TB का राज छिपाया, बॉम्बे के डॉक्टरों को सर्वोच्च सम्मान देगा PAK
भारत के बंटवारे से ठीक पहले के दिनों में जिन्ना की बिगड़ती सेहत उन राज में से एक थी जिन्हें बहुत गुप्त रखा गया था. अब 78 साल बाद पाकिस्तान बॉम्बे के दो पारसी डॉक्टरों को सम्मानित कर रहा है, जिन्होंने देश के संस्थापक का इलाज किया था और इतिहास के एक अहम मोड़ पर उनकी गंभीर बीमारी को छिपाकर रखा था.