इमरान खान जेल से अस्पताल जाएंगे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अदियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारियां पूरी हो गई हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और अस्पताल के एक हिस्से को सब-जेल घोषित किया जाएगा.