CCTV में कैद हुआ लखनऊ का गोलीकांड, सरेआम युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के यासीनगंज में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. भीड़भाड़ वाले बाजार में अब्दुल खान को गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं.