डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, हादसे में मॉडल की मौत

जयपुर में शिप्रा पथ रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय मॉडल हर्षिल कालिया की मौत हो गई. देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हुई. स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सिर में गंभीर चोट मौत की वजह बनी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए फुटेज खंगाल रही है.

from आज तक https://ift.tt/GIfPnRN
via IFTTT
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url