अपने नागरिकों की गिरफ्तारी से झल्लाया यूक्रेन, भारत से कर रहा ऐसी मांग

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मिजोरम में छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक को आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने सभी आरोपियों को 11 दिन की NIA हिरासत में भेजा है. यूक्रेन ने इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए अपने नागरिकों की तत्काल रिहाई की मांग की है.

from आज तक https://ift.tt/qkMKZbe
via IFTTT

'ट्रंप को उकसा रहे MBS...', ईरान पर हमले से जुड़ी रिपोर्ट पर बवाल! सऊदी को देनी पड़ी सफाई

रविवार की न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर हमले जारी रखने की सलाह दे रहे हैं. हालांकि, सऊदी सूत्रों ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा बताया है.

from आज तक https://ift.tt/Wj6vMzb
via IFTTT

दस्तक: होर्मुज़ पर ट्रंप की बेचैनी, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गला दबा दिया है

भारत भले ही, अपने रिश्तों की बिनाह पर, होर्मुज से जहाज़ निकाल लाया हो, लेकिन अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बुरी तरह से परेशान है, और मदद मदद चिल्ला रहा है. अब डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं, वो ईरान से होर्मुज को खुलवाने के लिए 7 देशों से बात कर रहे हैं. लेकिन, अब तक किसी देश ने खुलकर साथ आने की पुष्टि नहीं की है, ऑस्ट्रेलिया ने मना किया, जापान ने फैसला टाला, तो दक्षिण कोरिया ने सावधानी दिखाई. अब इसके बाद ट्रंप नाटो और चीन को धमकी दे रहे हैं.

from आज तक https://ift.tt/2ZIDJwP
via IFTTT

ईरान के 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमला, देखें क्या बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

from आज तक https://ift.tt/JAGTQg8
via IFTTT

ईरान संकट से बांग्लादेश में मचा हाहाकार! 45,000 टन डीजल भेजेगा भारत

बांग्लादेश अप्रैल तक भारत से अतिरिक्त 45,000 टन डीजल आयात करेगा. हाल ही में 5,000 टन डीजल पहुंच चुका है और 18-19 मार्च को 5,000 टन और आने की उम्मीद है. इसके अलावा 40,000 टन डीजल आयात का प्रस्ताव भी प्रक्रिया में है. भारत-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन के जरिए नुमालीगढ़ रिफाइनरी से पारबतिपुर डिपो तक आपूर्ति हो रही है. पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ईंधन की मांग बढ़ने पर सरकार ने पहले राशनिंग लागू की थी, जिसे अब ईद के मद्देनजर हटा दिया गया है.

from आज तक https://ift.tt/pmWNY3r
via IFTTT

ग्राउंड रिपोर्ट: ईरानी हमले से दहला इजरायल, इमारतें जमींदोज, देखें मंजर

रमजान के दौरान जब लोग सहरी कर रहे थे, तभी इजरायल में जोरदार धमाके हुए. इन धमाकों ने इलाके में भारी तबाही मचाई. इस घटना में कई नुकसान हुए और लोग दहशत में आ गए. यह ग्राउंड रिपोर्ट पूरे हालात से रूबरू कराएगी और बताएगी कि कैसे अचानक हुए इन धमाकों से दहशत फ़ैल गई. देखें वीडियो.

from आज तक https://ift.tt/LragRls
via IFTTT

ईरान की किस धमकी से गैस-तेल को लेकर मचा हाहाकार? देखें 10 तक

ईरान की धमकी ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी हैं. ये धमकी है मिडिल ईस्ट के गैस और तेल प्लांट पर हमले की, ये धमकी हैं मिडिल ईस्ट में महायुद्ध छेड़ने की. अभी तक होर्मुज स्ट्रेट को ईरान ने ब्लॉक कर रखा हैं और अब ईरान मिडिल ईस्ट की तेल और गैस कंपनियों पर बड़े हमले की तैयारी में है. मतलब दुनियाभर में गैस और तेल को लेकर हाहाकार मचने वाला है. देखें 10 तक.

from आज तक https://ift.tt/4jhLVTe
via IFTTT

Twitter Delicious Facebook Digg Favorites More